सितारगंज में भीषण गर्मी को देखते हुए श्री जगन्नाथ भक्त शिरोमणि मां कर्मा देवी ट्रस्ट द्वारा स्कूल के बच्चों के लिए विशेष सेवा अभियान चलाया गया। ट्रस्ट की प्रदेश अध्यक्ष बीना साहू ने विभिन्न विद्यालयों में पहुंचकर बच्चों को ग्लूकोन-डी के पैकेट वितरित किए।
यह कार्यक्रम जीजीआईसी स्कूल, राजकीय प्राथमिक विद्यालय वीरेंद्र नगर और राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय लोका में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला और सभी बच्चों ने खुशी के साथ ग्लूकोन-डी पैकेट प्राप्त किए।
बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता
प्रदेश अध्यक्ष बीना साहू ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य बच्चों के स्वास्थ्य और उनके बेहतर भविष्य का ध्यान रखना है। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में बच्चों को अतिरिक्त ऊर्जा की आवश्यकता होती है और ग्लूकोन-डी उनके स्वास्थ्य के लिए लाभदायक साबित हो सकता है।
उन्होंने कहा कि संस्था भविष्य में भी इसी तरह के सामाजिक और जनसेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी।
सामाजिक पहल की हुई सराहना
कार्यक्रम में मौजूद सीमा वशिष्ठ ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि बीना साहू द्वारा बच्चों के हित में किया गया यह कार्य बेहद प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समाज के लिए सकारात्मक संदेश देते हैं और बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने का कार्य करते हैं।
उन्होंने अन्य सामाजिक संस्थाओं और संगठनों से भी अपील की कि वे आगे आकर स्कूलों में बच्चों की सहायता और सेवा के लिए योगदान दें।














Leave a Reply