उधम सिंह नगर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने पुलिस प्रशासन में बड़ा बदलाव करते हुए जिले में तैनात 10 निरीक्षकों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इस कदम का उद्देश्य जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाना बताया जा रहा है।
जारी आदेश के अनुसार, राजेश पांडे को एंटी ट्रैफिक यूनिट से हटाकर कोतवाली जसपुर का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं राजेंद्र सिंह डांगी को जसपुर से स्थानांतरित कर डीसीआरबी में तैनात किया गया है।
भूपेंद्र बुजवाल को गदरपुर कोतवाली, संजय पाठक को नानकमत्ता और धीरेन्द्र कुमार को कुंडा कोतवाली की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा विक्रम सिंह राठौर को आईटीआई थाने का प्रभारी बनाया गया है, जबकि रवि सैनी को किच्छा और प्रकाश दानू को रुद्रपुर कोतवाली का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है।
मनोज रतूड़ी को एंटी ट्रैफिक यूनिट की जिम्मेदारी दी गई है, वहीं मंजू पांडे को एएचटीयू में तैनात किया गया है।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि यह तबादले विभागीय कार्यप्रणाली को मजबूत करने और जिले में बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित करने के लिए किए गए हैं।














Leave a Reply