सितारगंज में चुनावी हलचल तेज होती जा रही है। इसी बीच पूर्व विधायक नारायण पाल ने राम नगीना पैलेस में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस की एकजुटता का मजबूत संदेश दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
नारायण पाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी तरह एकजुट है और गुटबाजी की खबरें बेबुनियाद हैं। उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि ये सिर्फ भ्रम फैलाने की कोशिश है। उन्होंने बताया कि पार्टी ने आगामी चुनाव को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं और कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ मैदान में उतरने को तैयार हैं।
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि 26 अप्रैल को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल का सितारगंज दौरा तय है। इस दिन पार्टी द्वारा बड़े स्तर पर शक्ति प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान जनसंपर्क अभियान, बैठकों और दोपहर 1:30 बजे एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन होगा, जिसमें आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।
कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का जोश देखने लायक था। सभी ने पार्टी की मजबूती और चुनाव में जीत का संकल्प लिया। इससे साफ है कि कांग्रेस सितारगंज में पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी में है।
















Leave a Reply