रुड़की में एक परिवार के लिए सुबह का नाश्ता उस समय चिंता का कारण बन गया, जब रस्क के पैकेट में कथित तौर पर मृत छिपकली का बच्चा मिला। घटना के बाद परिवार ने खाद्य सुरक्षा विभाग से कार्रवाई की मांग की है।
बताया गया कि ग्राहक ने स्थानीय किराना दुकान से पैकेज्ड रस्क खरीदा था। घर पर पैकेट खोलने के बाद पहले फंगस जैसा निशान दिखाई दिया, लेकिन करीब से देखने पर वह मृत छिपकली का बच्चा निकला। इसके बाद परिवार ने तुरंत रस्क का इस्तेमाल रोक दिया।
ग्राहक ने पैकेट दुकानदार को दिखाया। दुकानदार ने सप्लायर से संपर्क किया, लेकिन ग्राहक के मुताबिक सप्लायर मौके पर नहीं पहुंचा। इससे मामले को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ गई।
पीड़ित का कहना है कि यदि यह रस्क किसी बच्चे या बुजुर्ग ने खा लिया होता तो गंभीर स्वास्थ्य समस्या पैदा हो सकती थी। उन्होंने संबंधित कंपनी और प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
फ़ूड इंस्पेक्टर योगेंद्र पांडे ने कहा कि शिकायत प्राप्त होने पर पूरे मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
















Leave a Reply