टांडा भनेड़ा में निशुल्क नेत्र जांच शिविर, सैकड़ों ग्रामीणों ने उठाया लाभ

हरिद्वार जिले के मंगलौर क्षेत्र स्थित टांडा भनेड़ा गांव में हंस फाउंडेशन, हरिद्वार की ओर से निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में गांव के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और अपनी आंखों की जांच कराई। शिविर के दौरान सैकड़ों लोगों को विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा परामर्श दिया गया, जिससे ग्रामीणों को काफी राहत मिली।

ग्रामीणों ने बताया कि ऐसे स्वास्थ्य शिविर ग्रामीण इलाकों के लिए बेहद लाभकारी साबित होते हैं। उनका कहना है कि निशुल्क जांच और विशेषज्ञों की सलाह मिलने से उन्हें समय पर आंखों से जुड़ी समस्याओं की जानकारी मिली, जिससे भविष्य में गंभीर बीमारियों से बचाव संभव हो सकेगा।

शिविर के आयोजक एवं जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मोहम्मद अनीस ने बताया कि समाज सेवा के उद्देश्य से समय-समय पर इस प्रकार के निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते हैं। उनका प्रयास है कि आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंच सकें।

उन्होंने कहा कि समाज सेवा उनके जीवन का उद्देश्य है और बिना किसी स्वार्थ के वे लगातार जनहित के कार्यों में सक्रिय रहते हैं। भविष्य में भी क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए ऐसे शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे।

स्थानीय लोगों ने हंस फाउंडेशन और आयोजन समिति के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की पहल स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!