कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य जीतकर लौटीं उन्नति शर्मा का देहरादून में भव्य स्वागत, उत्तराखंड का बढ़ाया मान…

देहरादून

उत्तराखंड की बेटी और जूडो खिलाड़ी उन्नति शर्मा ने स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में 63 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीतकर प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर देहरादून स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में उनका भव्य स्वागत किया गया।

स्कूल परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों ने उन्नति का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान उन्नति ने अपनी सफलता का श्रेय परिवार, कोच और लगातार किए गए कठिन अभ्यास को दिया।

वहीं उन्नति की बहन ने उत्तराखंड आगमन के दौरान खेल विभाग के किसी भी अधिकारी के एयरपोर्ट पर स्वागत के लिए मौजूद न रहने पर नाराजगी और अफसोस जताया। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों का सम्मान होना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!