उत्तराखंड में 30 जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा 2026 को लेकर प्रशासन और पुलिस विभाग ने अपनी तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। हर साल लाखों शिवभक्तों के आगमन को देखते हुए इस बार सुरक्षा व्यवस्था को पहले की तुलना में और अधिक मजबूत बनाया गया है।
एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान इस बार पहले से अधिक संख्या में पुलिस बल तैनात किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के अलावा पूरे उत्तराखंड से अतिरिक्त पुलिस फोर्स को भी बुलाया गया है, ताकि यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह प्रभावी बनी रहे।
एसपी देहात के अनुसार, सभी पुलिसकर्मियों को उनके ड्यूटी प्वाइंट आवंटित कर दिए गए हैं और कल से उन्हें संबंधित स्थानों पर तैनात कर दिया जाएगा। यात्रा मार्ग, प्रमुख चौराहों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और संवेदनशील स्थानों पर विशेष पुलिस निगरानी रखी जाएगी।
उन्होंने बताया कि इस बार संवेदनशील और अति संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। इसके साथ ही पूरे यात्रा मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से 24 घंटे निगरानी की जाएगी, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अप्रिय घटना पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से भी अपील की है कि वे यात्रा के दौरान पुलिस और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
















Leave a Reply