मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पेपर लीक मामलों में फास्ट ट्रैक कोर्ट की स्थापना के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि यह देश के युवाओं के लिए भरोसा बढ़ाने वाला कदम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विद्यार्थियों की मेहनत और भविष्य की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाएं केवल परीक्षा व्यवस्था को प्रभावित नहीं करतीं, बल्कि लाखों अभ्यर्थियों के सपनों और विश्वास को भी चोट पहुंचाती हैं। इसलिए ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई और शीघ्र न्याय बेहद आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि फास्ट ट्रैक कोर्ट बनने से जांच और न्यायिक प्रक्रिया दोनों में तेजी आएगी। दोषियों को समयबद्ध और कठोर सजा मिलने से परीक्षा माफियाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकेगा।
सीएम धामी ने कहा कि सरकार युवाओं के हितों की रक्षा के लिए पूरी गंभीरता से काम कर रही है। परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी, सुरक्षित और विश्वसनीय बनाने के लिए भविष्य में भी ऐसे प्रभावी कदम जारी रहेंगे।
मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि यह निर्णय प्रतियोगी परीक्षाओं की निष्पक्षता को मजबूत करेगा और देशभर के युवाओं का लोकतांत्रिक व्यवस्था तथा न्याय प्रणाली पर विश्वास और अधिक बढ़ाएगा।
















Leave a Reply