पूर्व CM त्रिवेंद्र रावत ने DCP से की शिकायत, सोशल मीडिया पर मानहानि का आरोप

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद Trivendra Singh Rawat ने सोशल मीडिया पर कथित मानहानि को लेकर दिल्ली पुलिस से शिकायत की है। उन्होंने नई दिल्ली के DCP को पत्र लिखकर मामले में FIR दर्ज करने की मांग की है।

त्रिवेंद्र सिंह रावत का आरोप है कि सुरेश कम्बोज नाम के व्यक्ति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनके खिलाफ झूठे और भ्रामक आरोप प्रसारित किए हैं। उन्होंने कहा कि इन पोस्ट्स में उन पर झारखंड प्रभारी के दौरान अवैध वित्तीय लेनदेन और उत्तराखंड में बिजली विभाग से जुड़े मामलों के साथ-साथ मूर्ति देवी हत्याकांड से संबंध होने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री ने इन सभी आरोपों को पूरी तरह निराधार और दुर्भावनापूर्ण बताया है। उनका कहना है कि यह उनकी छवि को खराब करने की साजिश है। उन्होंने दिल्ली पुलिस से अनुरोध किया है कि इस मामले में सुरेश कम्बोज और अन्य संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।

त्रिवेंद्र सिंह रावत ने यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर इस तरह की झूठी और भ्रामक जानकारी फैलाना न केवल उनकी व्यक्तिगत प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा रहा है, बल्कि इससे जनता के बीच गलत संदेश भी जा रहा है।

उन्होंने DCP नई दिल्ली से जल्द से जल्द FIR दर्ज कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!