उत्तराखंड पीसीएस में चमकी ऊधम सिंह नगर की बेटी, जसमीत कौर बनी प्रदेश टॉपर

उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा 2024 में ऊधम सिंह नगर की जसमीत कौर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है।

किच्छा क्षेत्र के ग्राम रामेश्वरपुर से जुड़ी जसमीत कौर ने अपनी कड़ी मेहनत और मजबूत इरादों के बल पर यह मुकाम हासिल किया। खास बात यह है कि उन्होंने इससे पहले भी पीसीएस परीक्षा 2021 में सफलता पाकर समाज कल्याण अधिकारी का पद हासिल किया था।

नौकरी के साथ पढ़ाई जारी रखना आसान नहीं होता, लेकिन जसमीत ने इसे संभव कर दिखाया। लगातार मेहनत और समर्पण के चलते उन्होंने दूसरे प्रयास में टॉप कर नई उपलब्धि हासिल की।

उनकी सफलता पर परिवार, रिश्तेदार और क्षेत्र के लोग गर्व महसूस कर रहे हैं। घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

जसमीत ने युवाओं को संदेश दिया कि लक्ष्य तय कर निरंतर मेहनत करने से कोई भी सफलता हासिल की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!