पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 वारंटी गिरफ्तार, शराब पीकर वाहन चलाने पर 6 लोग पकड़े गए

जनपद पिथौरागढ़ पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान पुलिस ने कुल 2 वारंटी आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि शराब पीकर वाहन चलाने और शांति व्यवस्था भंग करने के मामलों में 6 लोगों को पकड़ा गया।

जाजरदेवल थाना क्षेत्र में कार्रवाई

थानाध्यक्ष मनोज पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आबकारी अधिनियम के तहत न्यायालय से प्राप्त वारंट पर कार्रवाई करते हुए शेर सिंह निवासी लेलू वड्डा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
वहीं वाहन चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चला रहे चालक सुनील कुमार को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया।

कोतवाली पिथौरागढ़ में कार्रवाई

एसएचओ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान एमवी एक्ट के मामले में वारंटी अभियुक्त रोहित कुमार को गिरफ्तार किया गया।
इसके अलावा शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों सुनील सिंह और नरेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर उनके वाहन सीज किए गए।

कोतवाली बेरीनाग में कार्रवाई

एसएचओ नरेश कुमार गंगवार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सार्वजनिक स्थान पर उत्पात मचाने और शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में कमल उपाध्याय और संदीप पंत को गिरफ्तार किया।

कोतवाली अस्कोट में कार्रवाई

थानाध्यक्ष सुरेश कंबोज के नेतृत्व में वाहन चेकिंग के दौरान दीप बहादुर को शराब पीकर वाहन चलाते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर वाहन सीज कर दिया।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *