देवप्रयाग हादसा: नदी में गिरी इनोवा, SDRF का सघन रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, 2 शव बरामद

देवप्रयाग क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में इनोवा वाहन अनियंत्रित होकर नदी में गिर गया, जिसके बाद SDRF द्वारा सघन रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।घटना की सूचना मिलते ही SDRF पोस्ट ब्यासी से उप निरीक्षक सावर सिंह के नेतृत्व में टीम तत्काल आवश्यक उपकरणों के साथ मौके के लिए रवाना हुई। घटना की गंभीरता को देखते हुए SDRF की श्रीनगर और ढालवाला की फ्लड रेस्क्यू टीमों को भी घटनास्थल पर भेजा गया।

वर्तमान में SDRF की ब्यासी, श्रीनगर और ढालवाला की टीमें स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त रूप से सर्च और रेस्क्यू अभियान चला रही हैं।प्राथमिक जानकारी के अनुसार वाहन में सवार लोग राजस्थान के निवासी बताए जा रहे हैं। रेस्क्यू के दौरान एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को सुरक्षित निकालकर अस्पताल भेजा गया है।

वहीं, सर्च अभियान के दौरान दो व्यक्तियों के शव बरामद किए गए हैं। अन्य संभावित लापता लोगों की तलाश के लिए नदी किनारे और आसपास के क्षेत्रों में व्यापक सर्च ऑपरेशन जारी है।प्रशासन के अनुसार वाहन में सवार लोगों की संख्या और अन्य तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है। रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है और आगे की कार्रवाई सूचना के आधार पर की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *