2027 मिशन पर भाजपा का फोकस, देहरादून में कोर कमेटी बैठक में चुनावी रणनीति पर मंथन

उत्तराखंड में आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में देहरादून स्थित भाजपा मुख्यालय में पार्टी की कोर कमेटी की अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठनात्मक मजबूती और चुनावी रणनीति को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी पदाधिकारियों और कोर कमेटी सदस्यों के साथ बैठक कर बूथ प्रबंधन, संगठन विस्तार और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव में सफलता के लिए बूथ स्तर तक मजबूत संगठन बेहद जरूरी है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने नेताओं को विधानसभा क्षेत्रों में नियमित प्रवास करने और जनता के बीच जाकर फीडबैक लेने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को हर घर तक पहुंचाना पार्टी की प्राथमिकता होनी चाहिए।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दावा किया कि भाजपा उत्तराखंड में लगातार तीसरी बार जीत दर्ज करने जा रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास के बल पर भाजपा फिर से सरकार बनाएगी।

बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इस दौरान संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा सरकार की योजनाओं को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने की रणनीति तैयार की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *