देहरादून: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में वरिष्ठ पत्रकार श्री हेम भट्ट ने अपने परिवार सहित शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान श्री हेम भट्ट ने अपने प्रकरण से जुड़े विभिन्न बिंदुओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।
मुख्यमंत्री ने पूरे मामले को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों को निष्पक्ष और न्यायोचित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि मामले में तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी और वरिष्ठ पत्रकार हेम भट्ट को न्याय दिलाना सुनिश्चित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार कानून व्यवस्था और निष्पक्ष न्याय व्यवस्था के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मामले की जांच पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ की जाए।
इस अवसर पर सूचना महानिदेशक श्री बंशीधर तिवारी भी उपस्थित रहे।












Leave a Reply