कलियर क्षेत्र में एक बार फिर हाथी की मौजूदगी से लोगों में दहशत का माहौल बन गया। मंगलवार सुबह कांवड़ पटरी मार्ग पर इमाम साहब और बिजली घर के पास हाथी दिखाई देने के बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हाथी सड़क किनारे काफी देर तक घूमता रहा। अचानक हाथी को सामने देखकर कई लोग डर गए और सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। घटना के बाद पूरे इलाके में चर्चा का माहौल बना रहा।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में हाथी कई बार इस क्षेत्र में देखा जा चुका है। जंगल से सटे इलाकों में लगातार वन्यजीवों की आवाजाही से लोगों में डर बढ़ता जा रहा है।
घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और हाथी को आबादी वाले क्षेत्र से दूर जंगल की ओर भेज दिया गया। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी स्थिति में हाथी के करीब न जाएं और सतर्कता बरतें।












Leave a Reply