उत्तराखंड में मानसून करीब आते ही सड़कों की खराब स्थिति को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस ने राज्य सरकार के “गड्ढा मुक्त सड़क” अभियान पर सवाल खड़े किए हैं, जबकि भाजपा ने विभागों के बीच बेहतर समन्वय की जरूरत मानी है।
कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह ने कहा कि सरकार हर साल मानसून से पहले सड़कें दुरुस्त करने के बड़े दावे करती है, लेकिन जमीनी स्तर पर हालात अलग दिखाई देते हैं। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा जैसे महत्वपूर्ण समय में भी कई मार्गों की स्थिति खराब बनी हुई है।
उन्होंने देहरादून की जलभराव समस्या पर भी चिंता जताते हुए कहा कि कुछ घंटों की बारिश में ही शहर की सड़कें पानी में डूब जाती हैं। कांग्रेस ने इसे सरकार की योजनाओं और कार्यप्रणाली की विफलता बताया।
वहीं भाजपा विधायक विनोद चमोली ने कहा कि मुख्यमंत्री लगातार अधिकारियों को निर्देश दे रहे हैं, लेकिन अलग-अलग एजेंसियों के बीच तालमेल की कमी के कारण कार्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार जल्द ही सड़कों की स्थिति सुधारने के लिए प्रभावी कदम उठाएगी।












Leave a Reply