रुड़की में दबंगों का हमला: गर्भवती महिला समेत परिवार को पीटा, इलाके में दहशत

उत्तराखंड के रुड़की में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के रामनगर नई बस्ती में दबंगों ने घर में घुसकर महिलाओं और बुजुर्गों के साथ मारपीट की। पीड़ित परिवार का आरोप है कि हमलावर लाठी-डंडों और हथियारों से लैस होकर दो कारों में पहुंचे थे।

पीड़िता सोनम के मुताबिक, उसकी भाभी सपना अक्सर मायके आने पर विवाद करती थी। 17 मई को सोनम अपनी गर्भवती बहन से मिलने आई थी, जिसके बाद विवाद और बढ़ गया। आरोप है कि 19 मई को सपना के भाई आकाश, साहिल और लक्की कई अज्ञात लोगों को लेकर घर पहुंचे और हमला कर दिया।

हमलावरों ने महिलाओं के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए।

पीड़ित परिवार ने गंगनहर कोतवाली में शिकायत देकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!