उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सेवानिवृत्त मेजर जनरल Bhuvan Chandra Khanduri के निधन पर प्रदेशभर में शोक की लहर है। इसी क्रम में कैबिनेट मंत्री Ganesh Joshi ने देहरादून स्थित बसंत विहार पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की और भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने की बात कही।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि भुवन चंद्र खंडूड़ी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा और जनसेवा को समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि एक वीर सैनिक के रूप में देश की सेवा करने के साथ-साथ एक कुशल प्रशासक और राजनेता के रूप में उन्होंने उत्तराखंड के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड के नव-निर्माण और विकास में पूर्व मुख्यमंत्री खंडूड़ी द्वारा किए गए ऐतिहासिक कार्यों को सदैव याद किया जाएगा।
कैबिनेट मंत्री ने बाबा केदार से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिवार को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना भी की।












Leave a Reply