सतपुली क्षेत्र के रैतपुर गांव निवासी 20 वर्षीय पंकज कुमार की आत्महत्या के मामले ने अब राजनीतिक रंग लेना शुरू कर दिया है। कांग्रेस नेता एवं पूर्व दर्जाधारी राज्य मंत्री अरुणा कुमार ने गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।
उन्होंने कहा कि युवक की मौत के पीछे की वास्तविक परिस्थितियों को सामने लाना बेहद जरूरी है। अरुणा कुमार ने आरोप लगाया कि मामले में पुलिस की भूमिका भी संदेह के घेरे में है और जांच पूरी पारदर्शिता के साथ होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि यदि किसी भी प्रकार का दबाव, लापरवाही या पक्षपात सामने आता है तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही सरकार से पीड़ित परिवार को न्याय और राहत देने की मांग की गई।
क्षेत्रीय लोगों ने भी मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग उठाई है।












Leave a Reply