गढ़ी नेगी में महापौर दीपक बाली का भव्य स्वागत, 8 सड़कों का शिलान्यास और 95 लोगों को मिले पेंशन स्वीकृति पत्र

काशीपुर/गढ़ी नेगी: गढ़ी नेगी नगर पंचायत में उस समय उत्साह और उत्सव का माहौल देखने को मिला जब महापौर दीपक बाली विकास कार्यों के शिलान्यास और पेंशन स्वीकृति पत्र वितरण कार्यक्रम में पहुंचे। हजारों लोगों की मौजूदगी में महापौर का जोरदार स्वागत किया गया और उन्हें लड्डुओं से तोला गया। पूरे क्षेत्र में “नरेंद्र मोदी जिंदाबाद”, “पुष्कर सिंह धामी जिंदाबाद”, “दीपक बाली जिंदाबाद” और “सचिन बाठला जिंदाबाद” के नारों की गूंज सुनाई दी।

8 सड़कों का शिलान्यास, 92 लाख से अधिक की लागत

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा गढ़ी नेगी नगर पंचायत को उपलब्ध कराई गई धनराशि से क्षेत्र में विकास कार्य कराए जा रहे हैं। सांसद अजय भट्ट के प्रयासों से स्वीकृत इन परियोजनाओं के तहत महापौर दीपक बाली ने कुल 8 सड़कों का शिलान्यास किया।

जानकारी के अनुसार, इन सड़कों के निर्माण पर करीब 92 लाख 69 हजार रुपये की लागत आएगी। कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता सचिन बाठला के नेतृत्व में ग्रामीणों ने महापौर का ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया और उन्हें नाचते-गाते गांव तक लेकर पहुंचे।

अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण

कार्यक्रम के दौरान महापौर दीपक बाली ने अंबेडकर पार्क पहुंचकर संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज पाल और भाजपा नेता सचिन बाठला के साथ अन्य विकास कार्यों का शिलान्यास किया।

95 लाभार्थियों को मिले पेंशन स्वीकृति पत्र

कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग की ओर से 95 लाभार्थियों को पेंशन स्वीकृति पत्र भी वितरित किए गए। लाभार्थियों में श्रीमती प्रदीप कौर, शिवचरण सिंह, हरिप्रसाद, रामवती, चंद्रावती, देवेंद्र, तारावती, राजरानी, ललिता, राम चरण, पप्पू सिंह, रामप्रसाद, शब्बीर अहमद, ओमवती, नन्नू सिंह, ओम प्रकाश और राशीदा सहित कई लोग शामिल रहे।

स्थानीय लोगों ने बताया कि पेंशन स्वीकृति दिलाने में सांसद अजय भट्ट और भाजपा नेता सचिन बाठला की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

लोगों में दिखा जबरदस्त उत्साह

महापौर दीपक बाली के कार्यक्रम में पहुंचते ही लोगों में उनके साथ सेल्फी लेने की होड़ मच गई। एक झलक पाने के लिए लोगों के बीच धक्का-मुक्की तक देखने को मिली। जनता से मिले इस भारी समर्थन से उत्साहित महापौर ने कहा कि वह हमेशा जनता की सेवा के लिए तत्पर रहेंगे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में प्रदेश का तेजी से विकास हो रहा है। उन्होंने जनता से आगामी चुनावों में भाजपा का समर्थन करने की अपील भी की।

भाजपा नेताओं ने जताया आभार

भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज पाल ने कहा कि भाजपा सरकार विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए जनता की हर जरूरत का ध्यान रख रही है। कार्यक्रम में मिले अभूतपूर्व समर्थन पर महापौर दीपक बाली और जिला अध्यक्ष मनोज पाल ने जनता का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में रहे मौजूद

इस अवसर पर गढ़ी नेगी नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी संजय कुमार, अवर अभियंता विवेक कुमार, सांसद प्रतिनिधि तीरथ सिंह विर्क, ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख विमल कुमार, मंडल अध्यक्ष राजकुमार गुम्बर, अंशिका बाठला, जसपाल सिंह जस्सी, मुकेश चावला, जसवीर सिंह सैनी, चौधरी समरपाल सिंह, हरिओम सुधा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *