उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026 घोषित: बालिकाओं का शानदार प्रदर्शन, हाईस्कूल में 92.10% और इंटर में 85.11% परिणाम

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UBSE) ने वर्ष 2026 की हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने रामनगर स्थित परिषद सभागार में रिजल्ट जारी किया। इस वर्ष भी छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता का परचम लहराया।


कुल परीक्षा परिणाम: पिछले साल से बेहतर प्रदर्शन

इस वर्ष इंटरमीडिएट का कुल परीक्षा परिणाम 85.11% रहा, जो पिछले वर्ष 2025 की तुलना में 1.88% अधिक है। वहीं हाईस्कूल का रिजल्ट 92.10% रहा, जो पिछले साल से 1.33% ज्यादा है।

  • इंटरमीडिएट (12वीं)
    • कुल परीक्षार्थी: 102986
    • परीक्षा में शामिल: 100452
    • उत्तीर्ण: 85499
    • बालक पास प्रतिशत: 81.93%
    • बालिका पास प्रतिशत: 88.09%
  • हाईस्कूल (10वीं)
    • कुल पंजीकृत: 112266
    • परीक्षा में शामिल: 108983
    • उत्तीर्ण: 100373
    • बालक पास प्रतिशत: 88.03%
    • बालिका पास प्रतिशत: 96.07%

टॉपर्स लिस्ट: इन मेधावियों ने मारी बाजी

इंटरमीडिएट टॉपर्स

  • गीतिका पंत (बागेश्वर) और सुशीला मेंहदीरत्ता (ऊधमसिंह नगर) – 98% (संयुक्त प्रथम)
  • आर्यन (ऋषिकेश) – 97.80% (द्वितीय)
  • वंशिका (हरिद्वार) – 97% (तृतीय)

हाईस्कूल टॉपर्स

  • अक्षत गोपाल (रामनगर, नैनीताल) – 98.20% (प्रथम)
  • इशांत कोठारी (उत्तरकाशी) और भूमिका (नैनीताल) – 98% (संयुक्त द्वितीय)
  • योगेश जोशी (बागेश्वर) – 97.80% (तृतीय)

जिलेवार प्रदर्शन: बागेश्वर सबसे आगे

इस बार बागेश्वर जिले ने बेहतरीन प्रदर्शन किया:

  • इंटरमीडिएट: 94.84%
  • हाईस्कूल: 96.98%

सुधार परीक्षा के परिणाम भी जारी

परिषद ने 2025 की सुधार (इम्प्रूवमेंट) परीक्षा के द्वितीय वर्ष के परिणाम भी घोषित किए:

  • हाईस्कूल सुधार परीक्षा: 68.67% (382 में से 239 पास)
  • इंटरमीडिएट सुधार परीक्षा: 66.27% (464 में से 279 पास)

शिक्षा मंत्री ने दी बधाई, टॉपर के घर पहुंचे

रिजल्ट जारी करने के बाद शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत हाईस्कूल टॉपर अक्षत गोपाल के घर पहुंचे। उन्होंने छात्र को मिठाई खिलाकर बधाई दी और परिवार की सराहना की।

मंत्री ने कहा कि छात्रों की मेहनत, शिक्षकों का समर्पण और अभिभावकों का सहयोग ही इस सफलता की कुंजी है। उन्होंने सभी सफल छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!