देहरादून के गढ़ी कैंट क्षेत्र में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
गणेश जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. अंबेडकर केवल संविधान निर्माता ही नहीं, बल्कि एक दूरदर्शी समाज सुधारक भी थे। उन्होंने जीवनभर सामाजिक असमानता और भेदभाव के खिलाफ संघर्ष किया। उनका विजन एक ऐसे भारत का था, जहां हर व्यक्ति को समान अधिकार और सम्मान मिले।
उन्होंने कहा कि आज के समय में बाबा साहेब के विचार और भी अधिक प्रासंगिक हो गए हैं। समाज को आगे बढ़ाने के लिए उनके सिद्धांतों को अपनाना बेहद जरूरी है। उन्होंने युवाओं से विशेष रूप से आह्वान किया कि वे शिक्षा, समानता और अधिकारों के प्रति जागरूक रहें।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री खजान दास ने भी बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने भारतीय समाज को एक नई दिशा दी और संविधान के माध्यम से देश को एक मजबूत लोकतांत्रिक आधार प्रदान किया।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने बाबा साहेब के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने का संदेश दिया।













Leave a Reply