देहरादून में मौसम का बदला मिजाज, लगातार बारिश से बढ़ी ठंडक…..

लोकेशन: देहरादून, उत्तराखंड
देहरादून समेत पूरे उत्तराखंड में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। देहरादून में पिछले कई घंटों से लगातार हो रही बारिश ने तापमान में गिरावट ला दी है, जिससे ठंडक बढ़ गई है और जनजीवन पर भी असर पड़ा है।
कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने पहले ही प्रदेशभर में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान जारी किया था। इसके तहत टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और उधम सिंह नगर सहित कुल 6 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
इन जिलों में भारी बारिश, तेज हवाएं और मौसम के अचानक बदलने की संभावना जताई गई है।
अन्य जिलों में येलो अलर्ट
प्रदेश के अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है, जहां हल्की से मध्यम बारिश और मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।
ओलावृष्टि और बर्फबारी की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, बारिश के साथ ओलावृष्टि की भी संभावना है। वहीं, 3,000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है, जिससे पहाड़ी इलाकों में ठंड और बढ़ सकती है।
सतर्क रहने की अपील
प्रशासन ने लोगों से मौसम को देखते हुए सतर्क रहने की अपील की है, खासकर पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *