पिथौरागढ़ जिले में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में थाना थल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रही महिला अभियुक्ता को टनकपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, 15 अक्टूबर 2024 को थाना थल क्षेत्र के एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि पवन विहार बिण, पिथौरागढ़ निवासी मीना देवी ने उनके पुत्र को नौकरी दिलाने का झांसा देकर 2.5 लाख रुपये की ठगी की। शिकायत के आधार पर थाना थल में अभियुक्ता के खिलाफ धारा 420 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
मामला न्यायालय में विचाराधीन था, लेकिन बार-बार सम्मन जारी होने के बावजूद अभियुक्ता अदालत में पेश नहीं हुई। इसके बाद माननीय न्यायालय ने उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया।
थानाध्यक्ष प्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने सर्विलांस की मदद से कार्रवाई करते हुए अभियुक्ता को टनकपुर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद महिला को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम
- अपर उपनिरीक्षक भुवन पाण्डेय
- हेड कांस्टेबल नरेन्द्र राणा
- महिला कांस्टेबल सरिता
सर्विलांस टीम
- अपर उपनिरीक्षक हेम चन्द्र सिंह
- कांस्टेबल कमल तुलेरा
















Leave a Reply