रुड़की: हरिद्वार के बंदरजुड़ गांव में दर्ज हलाला मामले को लेकर उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष फरजाना बेगम ने पीड़िता शाहीन से मुलाकात कर उसे न्याय दिलाने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि धामी सरकार पीड़िता के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है।
फरजाना बेगम ने कहा कि समान नागरिक संहिता (UCC) लागू होने के बाद महिलाओं में जागरूकता और आत्मविश्वास बढ़ा है। अब महिलाएं हलाला जैसे मामलों में खुलकर सामने आ रही हैं और अपने अधिकारों के लिए आवाज उठा रही हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता दे रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। वहीं पीड़िता के परिवार ने भी सरकार और पुलिस प्रशासन का आभार जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की।












Leave a Reply