जनहित में उठी आवाज, लालढांग–चिल्लरखाल मार्ग पर स्पष्टता की मांग तेज

लालढांग–चिल्लरखाल मार्ग पर सर्वोच्च न्यायालय के आदेश में “कमर्शियल वाहन” शब्द की व्याख्या को लेकर चल रहे विवाद के बीच स्थानीय जनता की समस्याओं को लेकर आवाज तेज हो गई है। इसी सिलसिले में सेंट्रल एम्पावर्ड कमेटी (CEC) के चेयरमैन Chandra Prakash Goyal से भेंट कर ज्ञापन सौंपा गया।

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि इस मार्ग पर चलने वाली मिनी बस, टैक्सी और मैक्स सेवाएं हजारों लोगों की दैनिक जरूरतों से जुड़ी हुई हैं। स्कूली छात्र, नौकरीपेशा लोग, मरीज और व्यापारी बड़ी संख्या में इस मार्ग का उपयोग करते हैं।

मुलाकात में यह मांग उठाई गई कि आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सार्वजनिक परिवहन वाहनों को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए जाएं। साथ ही जनहित को प्राथमिकता देने की अपील भी की गई।

CEC चेयरमैन Chandra Prakash Goyal ने भरोसा दिलाया कि समिति इस विषय पर गंभीरता से विचार करेगी और स्थानीय लोगों को राहत पहुंचाने के लिए सकारात्मक पहल की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *