रुड़की: राशन कार्ड न बनने से परेशान रुड़की के लखनोता गांव के एक ग्रामीण ने जिला पूर्ति अधिकारी पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीण द्वारा बनाया गया एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में कथित तौर पर पैसे के लेनदेन को लेकर बातचीत होती नजर आ रही है। ग्रामीण का कहना है कि कई महीनों से राशन कार्ड बनवाने के लिए वह विभाग के चक्कर काट रहा था, लेकिन बिना पैसे काम नहीं हो रहा था।
ग्रामीण ने एक राशन डीलर पर भी सवाल उठाते हुए उसके खिलाफ वीडियो होने का दावा किया है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि अभी नहीं हुई है, लेकिन मामले ने प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।














Leave a Reply