संवाददाता: सचिन कुमार
हुकुम सिंह बोरा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सोमेश्वर में आयोजित वार्षिकोत्सव 2025-26 समारोह में प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत चयनित मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।
कार्यक्रम में मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में बेटियां लगातार नए आयाम स्थापित कर रही हैं। उन्होंने कहा कि मेधावी विद्यार्थियों की सूची में छात्राओं की बड़ी भागीदारी समाज में सकारात्मक बदलाव का संकेत है।
उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार युवाओं को शिक्षा के साथ बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं। प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में बालिका शिक्षा और महिला सशक्तिकरण को नई दिशा मिली है।
रेखा आर्या ने विद्यार्थियों से अनुशासन, मेहनत और देशभक्ति जैसे मूल्यों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षित और संस्कारी युवा ही देश का भविष्य तय करते हैं।
इस दौरान महाविद्यालय परिवार और स्थानीय लोगों ने मंत्री का स्वागत किया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी सभी का मन मोह लिया।












Leave a Reply