देहरादून: उत्तराखंड सरकार डेयरी सेक्टर को आधुनिक तकनीक से सशक्त बनाने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने बताया कि राज्य में पहली बार एक ऐसा डिजिटल सिस्टम लागू किया जाएगा, जिससे दूध की पूरी सप्लाई चेन पर रियल-टाइम निगरानी संभव होगी।
इस नई पहल के तहत दूध के संग्रहण, प्रोसेसिंग और वितरण की हर प्रक्रिया को तकनीक से जोड़ा जाएगा। सरकार का लक्ष्य है कि डेयरी सेक्टर में पूरी पारदर्शिता लाई जाए, ताकि गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता न हो।
मंत्री ने कहा कि इस सिस्टम के लागू होने के बाद दूध की आवाजाही को हर स्तर पर ट्रैक किया जा सकेगा। इससे यह सुनिश्चित होगा कि उपभोक्ताओं तक पहुंचने वाला दूध सुरक्षित और उच्च गुणवत्ता वाला हो।
सौरभ बहुगुणा ने यह भी कहा कि डिजिटल ट्रैकिंग से शिकायतों के समाधान में तेजी आएगी और पूरे डेयरी नेटवर्क को अधिक व्यवस्थित ढंग से संचालित किया जा सकेगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि बदलते समय में तकनीक को अपनाना जरूरी है, और इसी सोच के साथ सरकार डेयरी सेक्टर को आधुनिक बनाने में जुटी है।
यह कदम राज्य के डेयरी किसानों और उपभोक्ताओं दोनों के लिए फायदेमंद साबित होगा, जिससे भरोसा और गुणवत्ता दोनों मजबूत होंगे।













Leave a Reply