उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2027: छात्रों और स्कूलों के लिए बोर्ड की अहम एडवाइजरी जारी

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने वर्ष 2027 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया का आधिकारिक कार्यक्रम जारी कर दिया है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों कक्षाओं के लिए संस्थागत और व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के आवेदन निर्धारित समय सीमा के अनुसार स्वीकार किए जाएंगे।

परिषद ने बताया कि संस्थागत परीक्षार्थियों के आवेदन 31 जुलाई 2026 तक भेजे जाएंगे, जबकि व्यक्तिगत अभ्यर्थी 14 अगस्त तक आवेदन कर सकेंगे। विलंब से आवेदन करने वालों को 150 रुपये अतिरिक्त शुल्क के साथ 24 अगस्त तक अंतिम अवसर मिलेगा।

परीक्षा शुल्क की जानकारी भी जारी कर दी गई है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के लिए संस्थागत और व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के अलग-अलग शुल्क निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा अंकपत्र, अग्रसारण और प्रवर्जन प्रमाणपत्र के लिए भी निर्धारित शुल्क लिया जाएगा।

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने कहा है कि सभी विद्यालय अपने स्तर पर आवेदन पत्रों की जांच कर समय पर परिषद को भेजें। इससे छात्रों के प्रवेश पत्र और परीक्षा संबंधी अन्य प्रक्रियाएं समय पर पूरी हो सकेंगी।

बोर्ड ने छात्रों से भी अपील की है कि वे आवेदन करते समय सभी दस्तावेजों की सही जानकारी दर्ज करें और अंतिम तिथि से पहले आवेदन जमा करें। इससे परीक्षा से जुड़ी किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!