उत्तराखंड विधानसभा का विशेष सत्र: देहरादून में कार्यमंत्रणा बैठक संपन्न, महिला अधिकारों पर रहेगा फोकस

देहरादून में 28 अप्रैल को आयोजित होने वाले उत्तराखंड विधानसभा के विशेष सत्र को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में विधानसभा भवन में कार्यमंत्रणा समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी भूषण ने की।

इस बैठक में विशेष सत्र के एजेंडे पर विस्तार से चर्चा की गई और उसे अंतिम रूप दिया गया। संसदीय कार्य मंत्री सुबोध उनियाल ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि यह सत्र एक दिवसीय होगा, इसलिए इसमें केवल एक ही प्रमुख विषय को शामिल किया गया है।

उन्होंने बताया कि सत्र में ‘नारी शक्ति वंदन’ और महिलाओं के आरक्षण से जुड़े प्रस्ताव को रखा जाएगा। यह वही प्रस्ताव है, जिसे पहले संसद में भी प्रस्तुत किया गया था, लेकिन विपक्ष की असहमति के कारण पारित नहीं हो सका था।

राज्य सरकार अब इस प्रस्ताव को विधानसभा में लाकर महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और उनके संवैधानिक अधिकारों को मजबूती देने की दिशा में कदम बढ़ा रही है।

सुबोध उनियाल के अनुसार, इस विशेष सत्र का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना और समाज में महिलाओं की भागीदारी को सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि सरकार इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए ठोस पहल करना चाहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *