रुड़की के सोत मोहल्ला में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची बिजली विभाग की टीम को स्थानीय लोगों के तीव्र विरोध का सामना करना पड़ा। लोगों ने टीम का घेराव कर स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध किया, जिसके चलते विभागीय अधिकारियों को बिना मीटर लगाए वापस लौटना पड़ा।
वार्ड नंबर 33 में पहुंचे अधिकारियों का कहना था कि विभाग सरकार की योजना के तहत स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य कर रहा है, लेकिन स्थानीय लोगों ने इस प्रक्रिया पर आपत्ति जताई। विरोध प्रदर्शन में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में शामिल रहे।
लोगों का कहना था कि स्मार्ट मीटर लगाने से पहले विभाग को आम जनता के बीच जागरूकता अभियान चलाना चाहिए और उनकी शंकाओं का समाधान करना चाहिए। लंबे समय तक चले गतिरोध के बाद विभागीय टीम को लौटना पड़ा।














Leave a Reply