Ganesh Joshi से आज उनके कैंप कार्यालय में Uttarakhand Organic Products Council Employees Association के पदाधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को अवगत कराया कि परिषद में कार्यरत कर्मचारियों को फरवरी 2026 से अब तक मानदेय प्राप्त नहीं हुआ है, जिससे कर्मचारियों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही वर्ष 2016 से शासन स्तर पर लंबित 67 पदों के सृजन की स्वीकृति जल्द प्रदान करने की मांग भी उठाई गई।
कर्मचारी संगठन ने परिषद की गतिविधियों के सुचारू संचालन के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित बजट पर शीघ्र कार्रवाई करने और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी करने का भी अनुरोध किया।
कृषि मंत्री Ganesh Joshi ने प्रतिनिधिमंडल को सकारात्मक आश्वासन देते हुए कहा कि कर्मचारियों एवं परिषद से जुड़े विषयों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। उन्होंने जैविक परिषद के प्रबंध निदेशक को मामले में शीघ्र आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष प्रवेंद्र सिंह रावत, धूम सिंह नेगी, देवेंद्र सिंह नेगी, संदीप नेगी, कमल रावत, सूरजपाल रावत, कैलाश जोशी, जगदीश जोशी, कुंदन बिष्ट और भगवती प्रसाद समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।












Leave a Reply