UKSSSC परीक्षा 14 जून को: नैनीताल में 57 केंद्र, प्रशासन अलर्ट मोड पर…

नैनीताल: जनपद में उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की महत्वपूर्ण लिखित परीक्षा 14 जून को आयोजित होने जा रही है। परीक्षा को निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं।

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जनपद में कुल 57 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें हल्द्वानी, रामनगर, नैनीताल और कालाढूंगी प्रमुख स्थान शामिल हैं। परीक्षा का समय पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक निर्धारित किया गया है।

सुरक्षा के दृष्टिगत सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, जैमर और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जा रही है। साथ ही जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों को सक्रिय रूप से निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।

डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा की गोपनीयता बनाए रखने के साथ-साथ अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की परेशानी न होने दी जाए।

इस बीच प्रशासन ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे कैंची धाम के स्थापना दिवस के चलते संभावित ट्रैफिक जाम को ध्यान में रखते हुए समय से पहले अपने केंद्रों पर पहुंचें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!