देहरादून — उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में 87वीं इंटर-स्टेट जूनियर और यूथ नेशनल टेबल टेनिस चैंपियनशिप का भव्य शुभारंभ हुआ। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए राज्य को खेलों के क्षेत्र में अग्रणी बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड तेजी से खेल आयोजनों का केंद्र बनता जा रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं और अवसर देने के लिए लगातार प्रयासरत है।
सीएम धामी ने देश के विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए कहा कि यह प्रतियोगिता न केवल खेल प्रतिभाओं को निखारने का मंच है, बल्कि राज्यों के बीच आपसी सहयोग और खेल भावना को भी मजबूत करती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस आयोजन से उत्तराखंड के युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का अवसर मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने टेबल टेनिस महासंघ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप की मेजबानी राज्य के लिए गौरव की बात है और इससे प्रदेश में खेलों के प्रति उत्साह और बढ़ेगा।















Leave a Reply