आईसीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम 2026 में ऋषिकेश के मुनि की रेती क्षेत्र स्थित ओंकारानंद सरस्वती निलायम स्कूल के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इसी कड़ी में कक्षा 10 के छात्र गर्व इचपिलानी ने 94.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में पांचवां स्थान हासिल किया है।
गर्व की इस उपलब्धि के बाद उनके परिवार और स्थानीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। परिणाम घोषित होते ही पड़ोसियों ने उनके घर पहुंचकर उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया और परिजनों को भी बधाई दी।
परिजनों ने भी बेटे की सफलता पर खुशी जताते हुए उसे मिठाई खिलाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया।
गर्व इचपिलानी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को देते हुए कहा कि निरंतर मेहनत और अनुशासन से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि उन्होंने पढ़ाई को प्राथमिकता दी और मोबाइल का उपयोग केवल शैक्षणिक कार्यों के लिए किया। स्कूल से घर लौटने के बाद वे प्रतिदिन 4 से 5 घंटे नियमित अध्ययन करते थे, जिसका परिणाम आज सबके सामने है।
उनकी इस सफलता ने अन्य छात्रों को भी प्रेरित किया है और स्कूल में खुशी का माहौल बना हुआ है।
x














Leave a Reply