ऋषिकेश में आबकारी विभाग ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 16 पेटी शराब बरामद की है। यह कार्रवाई परशुराम चौक, पुरानी चुंगी क्षेत्र में की गई, जहां एक कमरे में छिपाकर शराब रखी गई थी।
आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में टीम ने अचानक छापेमारी की। तलाशी के दौरान 11 पेटी देशी और 5 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। विभाग की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया।
मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जिसकी पहचान अजय जाटव उर्फ अजय लाला, निवासी आईडीपीएल नंदू फार्म, ऋषिकेश के रूप में हुई है। वहीं, छापेमारी के दौरान एक अन्य तस्कर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।
गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विभाग अब इस पूरे मामले की गहन जांच कर रहा है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि अवैध शराब का यह नेटवर्क कहां-कहां तक फैला हुआ है।
आबकारी विभाग का कहना है कि क्षेत्र में नशे के खिलाफ सख्त अभियान जारी है और भविष्य में भी इस तरह की छापेमारी लगातार की जाएगी।














Leave a Reply