भारत-चीन व्यापार शुरू होने पर बोले हेमंत पांडेय, ‘रोजगार के खुलेंगे नए रास्ते’

उत्तराखंड के जाने-माने फिल्म कलाकार हेमंत पांडेय ने भारत और चीन के बीच दोबारा व्यापारिक गतिविधियां शुरू होने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने इसे सीमांत क्षेत्रों के विकास की दिशा में एक अहम कदम बताया है।

हेमंत पांडेय ने सरकार और प्रशासन का आभार जताते हुए कहा कि इस फैसले से पिथौरागढ़ के लोगों को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा। खासकर स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और छोटे व्यापारियों को भी मजबूती मिलेगी।

उन्होंने कहा कि सीमावर्ती इलाकों में व्यापार शुरू होने से न केवल आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी, बल्कि क्षेत्र में विकास को भी गति मिलेगी। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन होगा और लोगों की आय में वृद्धि होने की उम्मीद है।

हेमंत पांडेय ने यह भी कहा कि इस पहल से राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और पिथौरागढ़ जैसे सीमांत जिलों में व्यापारिक संभावनाएं और बढ़ेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *