ऋषिकेश के वानप्रस्थ आश्रम में श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ, सीएम धामी हुए शामिल

ऋषिकेश: आध्यात्मिक नगरी ऋषिकेश स्थित वानप्रस्थ आश्रम में श्री राधा गोविंद सेवा समिति के तत्वावधान में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ श्रद्धा और भक्ति के साथ किया गया। इस पावन अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कथा व्यास गोविंद देव महाराज और प्रसिद्ध संत स्वामी चिदानंद सरस्वती से आशीर्वाद लिया। कथा व्यास गोविंद देव महाराज ने मुख्यमंत्री का स्वागत कर उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया।

सीएम धामी ने दीप प्रज्वलन कर कथा का विधिवत उद्घाटन किया और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे, जिन्होंने भक्ति भाव से कथा का श्रवण किया।

कार्यक्रम में परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष मुनि महाराज चिदानंद स्वामी की गरिमामयी उपस्थिति भी रही। उनके संबोधन ने आयोजन को और अधिक आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान की।

यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र बना, बल्कि समाज में नैतिक और सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देने का संदेश भी देता नजर आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!