केदारनाथ यात्रा मार्ग पर एसडीआरएफ की सराहनीय पहल, श्रद्धालुओं को मिल रही चिकित्सा सुविधाएं

उत्तराखंड में चल रही पवित्र केदारनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए एसडीआरएफ (State Disaster Response Force) द्वारा सराहनीय कार्य किया जा रहा है। यात्रा मार्ग पर तैनात एसडीआरएफ जवान न सिर्फ सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे हैं, बल्कि चिकित्सा सहायता भी उपलब्ध करा रहे हैं।

यात्रा मार्ग पर मौजूद एसडीआरएफ टीम के साथ तैनात फार्मासिस्ट श्रद्धालुओं की नियमित स्वास्थ्य जांच कर रहे हैं। इस दौरान यात्रियों का रक्तचाप (बीपी) मापा जा रहा है और सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जा रहा है, जिससे संभावित स्वास्थ्य समस्याओं का समय रहते पता लगाया जा सके।

जरूरत पड़ने पर श्रद्धालुओं को आवश्यक दवाइयां और ऑक्सीजन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। ऊंचाई और कठिन रास्तों के कारण होने वाली दिक्कतों को देखते हुए यह पहल यात्रियों के लिए बेहद राहत भरी साबित हो रही है।

श्रद्धालुओं ने एसडीआरएफ जवानों की इस सेवा भावना की खुलकर सराहना की है। यात्रियों का कहना है कि कठिन यात्रा मार्ग में इस प्रकार की स्वास्थ्य सुविधाएं उनके लिए बड़ी मदद साबित हो रही हैं और इससे यात्रा अधिक सुरक्षित और सहज बन रही है।

एसडीआरएफ लगातार यात्रा मार्ग पर सुरक्षा, सहायता और स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर श्रद्धालुओं की यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। यह पहल न केवल मानवीय संवेदनशीलता का उदाहरण है, बल्कि आपदा प्रबंधन बल की जिम्मेदारी और समर्पण को भी दर्शाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *