रुड़की: मंगलौर नगर पालिका परिषद ने सड़क सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में अहम पहल करते हुए बस अड्डे पर रेड लाइट स्थापित की है। यह कदम लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों और ट्रैफिक अव्यवस्था को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।
नगर पालिका परिषद के चेयरमैन मोहयउद्दीन अंसारी ने बताया कि बस अड्डे के आसपास अक्सर सड़क पार करते समय लोगों को खतरा बना रहता था। रेड लाइट लगने से अब राहगीरों को सुरक्षित रूप से सड़क पार करने में मदद मिलेगी।
उन्होंने कहा कि दिल्ली और हरियाणा से आने-जाने वाले भारी वाहनों के कारण भी दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती थी। इस नई व्यवस्था से ट्रैफिक कंट्रोल बेहतर होगा और हादसों में कमी आएगी।
चेयरमैन ने यह भी बताया कि वीकेंड के दौरान मंगलौर में भारी जाम की समस्या होती थी, जिससे पुलिस प्रशासन को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अब रेड लाइट और स्पीड ब्रेकर से इस समस्या में भी राहत मिलने की उम्मीद है।
मंगलौर के सीओ अभिनय चौधरी ने इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि यह कदम सड़क सुरक्षा को मजबूत करेगा और दुर्घटनाओं को कम करने में प्रभावी साबित होगा।













Leave a Reply