भारतीय किसान यूनियन के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष बने रईश अहमद कादरी, नैनीताल में खुशी की लहर

रईश अहमद कादरी को मिली बड़ी जिम्मेदारी

सरोवर नगरी नैनीताल के वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री एवं सामाजिक कार्यकर्ता रईश अहमद कादरी (रईश भाई) को भारतीय किसान यूनियन का उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उनके मनोनयन की खबर सामने आते ही समर्थकों और सामाजिक संगठनों में खुशी की लहर दौड़ गई।

राष्ट्रीय नेतृत्व की सहमति से हुआ मनोनयन

भारतीय किसान यूनियन द्वारा जारी मनोनयन पत्र में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल सिंह के हस्ताक्षर हैं। बताया गया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पारस नाथ दादा की सहमति से संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

किसानों और आमजन की समस्याओं के समाधान का भरोसा

प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद रईश अहमद कादरी ने कहा कि संगठन ने उन पर जो भरोसा जताया है, उसे वह पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभाने का प्रयास करेंगे।
उन्होंने कहा कि किसानों, मजदूरों और आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा तथा प्रदेशभर में भारतीय किसान यूनियन को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा।

संगठन को नई मजबूती मिलने की उम्मीद

भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई है कि रईश भाई के नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा और किसानों की आवाज को मजबूती से सरकार तक पहुंचाया जाएगा।
साथ ही पूरे उत्तराखंड में संगठन को सक्रिय और प्रभावशाली बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा।

सामाजिक और राजनीतिक हस्तियों ने दी शुभकामनाएं

रईश अहमद कादरी को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर कई सामाजिक, राजनीतिक और व्यापारी संगठनों से जुड़े लोगों ने बधाई दी।
इनमें प्रमुख रूप से:

  • महेंद्र पाल
  • पान सिंह सिजवाली
  • गणेश सिंह
  • लीला बोरा
  • विशन सिंह मेहता
  • सचिन नेगी
  • अनुपम कबड़वाल
  • राजेंद्र परगाई
  • नवीन तिवाड़ी
  • राजेंद्र व्यास
  • इमरान
  • दिलशाद हुसैन
  • वकील सलमानी
  • अंकित चंद्रा
  • कैलाश अधिकारी
  • दिनेश खेतवाल

सहित तमाम लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

किसानों के मुद्दों को लेकर सक्रिय रहेंगे रईश भाई

राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय रईश अहमद कादरी को किसानों और जनसमस्याओं से जुड़े मुद्दों पर मुखर आवाज माना जाता है। उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *