ऋषिकेश में अचानक बदले मौसम ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। तेज आंधी और हवाओं के चलते रेलवे ट्रैक के पास एक विशाल पेड़ गिर गया, जिससे 25 हजार वोल्ट की WHE (ओवरहेड इलेक्ट्रिक) लाइन टूट गई और रेल यातायात बाधित हो गया।
घटना के कारण संबंधित रूट पर ट्रेनों की आवाजाही रोकनी पड़ी, जिससे दो ट्रेनें देरी से चलीं और यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। सुरक्षा के मद्देनज़र रेलवे प्रशासन ने तुरंत एहतियाती कदम उठाते हुए ट्रैक को अस्थायी रूप से बंद कर दिया।
सूचना मिलते ही रेलवे के इंजीनियर और तकनीकी टीम मौके पर पहुंच गई। क्षतिग्रस्त लाइन की मरम्मत और ट्रैक पर गिरे पेड़ को हटाने का काम तेजी से जारी है। अधिकारियों का कहना है कि हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है और जल्द ही संचालन सामान्य कर दिया जाएगा।
इस बीच, स्थानीय प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। खराब मौसम के चलते खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की अपील की गई है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
रेलवे और प्रशासन की टीम मिलकर स्थिति को जल्द सामान्य करने के प्रयास में जुटी हुई है।












Leave a Reply