गौरव गोयल ने प्रदीप बत्रा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्हें फेसबुक पोस्ट हटाने के लिए दबाव बनाया गया और जान से मारने की धमकी तक दी गई। इस मामले के सामने आने के बाद रुड़की की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।
पूर्व मेयर गौरव गोयल ने प्रेसवार्ता में दावा किया कि कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा का एक समर्थक उनके कैंप कार्यालय पहुंचा और सोशल मीडिया पोस्ट डिलीट करने का दबाव बनाया। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसा नहीं करने पर जेल भिजवाने और राजनीतिक नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई।
गौरव गोयल ने मंत्री पर शहर की विवादित संपत्तियों से जुड़े मामलों में शामिल होने के आरोप भी लगाए। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दबाव बनाकर विरोधियों को डराने की कोशिश की जा रही है। वहीं, उन्होंने पूरे मामले में पुलिस को तहरीर देकर निष्पक्ष जांच की मांग की है।
फिलहाल मंत्री प्रदीप बत्रा की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन आरोपों के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है।












Leave a Reply