पिरान कलियर में बढ़ा सियासी विवाद, सभासद बोले- सरकारी भवन पर कब्जे की कोशिश

रुड़की के पिरान कलियर में आयुष्मान सेंटर संचालक की प्रेस वार्ता के बाद राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। नगर पंचायत सभासदों ने संचालक के आरोपों को खारिज करते हुए उस पर सरकारी स्वास्थ्य केंद्र भवन पर कब्जा करने की कोशिश का आरोप लगाया है।

सभासदों ने कहा कि नगर पंचायत कार्यालय फिलहाल बारात घर में चल रहा है और पुराने स्वास्थ्य केंद्र भवन को कार्यालय के रूप में उपयोग करने की योजना बनाई गई है। ऐसे में निजी हितों के चलते विवाद खड़ा किया जा रहा है।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि क्षेत्र में कई CSC सेंटर मौजूद हैं और आम जनता को आयुष्मान कार्ड बनवाने में कोई समस्या नहीं आ रही है। सभासदों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *