रुड़की में राज्यमंत्री देसराज कर्णवाल और भीम आर्मी नेता महक सिंह के समर्थकों के बीच हुए विवाद ने अब नया मोड़ ले लिया है। विवाद के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे राज्यमंत्री देसराज कर्णवाल ने अपनी फेसबुक आईडी पर साझा किया है।
वायरल वीडियो में शुभम नाम का एक युवक हाथ में तमंचा और कारतूस लिए दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि युवक भीम आर्मी समर्थक है। वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक माहौल भी गरमा गया है।
मामले को लेकर दोनों पक्षों की ओर से झबरेड़ा कोतवाली में तहरीर दी जा चुकी है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और वायरल वीडियो की सत्यता की भी जांच की जा रही है।
पुलिस प्रशासन ने लोगों से संयम बनाए रखने और सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी साझा न करने की अपील की है। क्षेत्र में स्थिति फिलहाल सामान्य बताई जा रही है।












Leave a Reply