देहरादून के डोईवाला क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और पिलाने की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। कोतवाली डोईवाला पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और कई लोग पकड़े गए।
अभियान के दौरान पुलिस टीम ने सड़क किनारे, खुले स्थानों और वाहनों में शराब का सेवन कर रहे 14 व्यक्तियों को हिरासत में लिया। सभी को थाने लाकर पूछताछ की गई, जिसके बाद उन्हें सख्त चेतावनी देकर छोड़ा गया। साथ ही पुलिस अधिनियम के तहत सभी के खिलाफ चालान करते हुए जुर्माना वसूला गया।
पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर नशा करने से सामाजिक माहौल बिगड़ता है और आम नागरिकों को परेशानी होती है। ऐसे में इस तरह की गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं।
डोईवाला पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि वे कानून का पालन करें और सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन न करें, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।















Leave a Reply