पांवटा साहिब सीमा पर शुक्रवार को स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में और शांत बनी रही। निहंग सिख समुदाय के संभावित आवागमन को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं। हालांकि, प्रशासन और स्थानीय लोगों के सहयोग से क्षेत्र में शांति का माहौल कायम है।
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान और एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया। अधिकारियों ने पुलिस बल को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए।
सीमा क्षेत्र में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है और वाहनों की गहन चेकिंग की जा रही है। हर आने-जाने वाले व्यक्ति की निगरानी सुनिश्चित की जा रही है ताकि कोई अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो।
प्रशासन लगातार निहंग समुदाय के प्रतिनिधियों के साथ संवाद में जुटा है। बातचीत का उद्देश्य स्थिति को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाना है।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें।















Leave a Reply