हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत मंगलौर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी संगठित तरीके से आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे और गोकशी के कई मामलों में पहले से नामजद बताए जा रहे हैं।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर जिलेभर में अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत मंगलौर पुलिस ने ग्राम कुमराड़ी निवासी सोनू उर्फ रहमान और अनीस को गैंगस्टर एक्ट के तहत गिरफ्तार किया।
मंगलौर क्षेत्राधिकारी अभिनय ने बताया कि दोनों आरोपी लंबे समय से अवैध गतिविधियों में शामिल थे और इनके खिलाफ पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कोतवाली प्रभारी भगवान महर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जिले में अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान लगातार जारी रहेगा।












Leave a Reply