जनपद पिथौरागढ़ में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा चलाया जा रहा विशेष अभियान “ऑपरेशन प्रहार” लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। इस अभियान के तहत अवैध शराब, नशे में हुड़दंग, ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन और फरार वारण्टियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, थाना नाचनी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान 138 एनआई एक्ट (चेक बाउंस) के मामले में वांछित वारण्टी सुरेश कुमार को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई अपर उपनिरीक्षक खीम सिंह और उनकी टीम द्वारा की गई। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।
वहीं, कोतवाली बेरीनाग क्षेत्र के अंतर्गत चौकी चौकोड़ी पुलिस ने उडियारी बैंड के पास शराब पीकर हुड़दंग मचा रहे दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान दीपक सिंह मेहरा और अमित सिंह के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
इसके अलावा, जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन और “मिशन मर्यादा” के तहत कुल 131 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि “ऑपरेशन प्रहार” आगे भी जारी रहेगा और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ इसी तरह सख्त कदम उठाए जाएंगे।














Leave a Reply